फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तकनीकी कारणों से दिल्ली–पंतनगर की दोनों उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Tue, 16 Dec 2025 11:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दिल्ली से पंतनगर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दोनों उड़ानें सोमवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गईं जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से पंतनगर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दोनों उड़ानें सोमवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गईं जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। दिल्ली से पहली उड़ान संख्या 6ई-7324, जिसे दोपहर 1:05 बजे पंतनगर पहुंचना था जबकि दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 को शाम 4:15 बजे पहुंचनी थी। दोनों को ही ऐन वक्त पर निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि विमानों में तकनीकी खामी सामने आने के बाद सुरक्षा को देखते हुए उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


उड़ानें रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने या पूरा किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अचानक उड़ानें निरस्त होने से दिल्ली–पंतनगर हवाई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों में खासा असंतोष देखा गया। कई यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, वहीं कुछ को अपनी यात्रा योजनाओं को बदलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें