काशीपुर। सरकारी अस्पताल में बायोमैट्रिक से हाजिरी लगेगी। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सक समेत 100 से अधिक स्टाफ कार्यरत है। करीब दो साल पूर्व अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में बायोमैट्रिक मशीन लगा दी गई। सभी स्टाफ की हाजिरी लगने लगी थी। करीब आठ माह से मशीन सही से काम नहीं कर रही है।
शीघ्र ही अस्पताल में मशीन लगने की बात कही जा रही है। इस बार यह मशीन अस्पताल प्रशासन के कक्ष में लग सकती है। इस मशीन में अंगूठे के माध्यम से हाजिरी लगाने वाले कर्मी का चेहरा भी साफ नजर आएगा। इससे हाजिरी लगाने वाले कर्मी की सत्यता साबित हो सकेगी।