फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर मूर्ति रख कब्जे का प्रयास

Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
विज्ञापन
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
किच्छा के आजाद नगर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास की सरकारी भूमि पर कुछ महिलाओं ने भगवान की मूर्तियां रख दीं। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसे सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतिक्रमण करने आई महिलाओं को समझाकर मौके से हटाया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन


आजाद नगर गांव के प्राथमिक स्कूल के पास ही एक सरकारी भूखंड है। इस स्थान पर गांव के बच्चे वॉलीबाल और क्रिकेट खेलते हैं। बुधवार शाम इस भूखंड पर गांव के बंगाली समाज के कुछ लोगों ने भगवान शंकर की मूर्ति रख पूजा-अर्चना शुरू कर दी। वहां खेल रहे बच्चों ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।

बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध जताया और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई मदन मोहन जोशी, एसआई जूली राणा और अशोक फर्त्याल ने पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं से वार्ता की। पुलिस के समझाने पर महिलाएं मान गईं। हालांकि घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें