काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित तीर्थ द्रोणासागर परिसर से दिनदहाड़े नशेड़ियों ने केडीएफ की ओर से बनाए गए तीरंदाजी कैंप में तीरंदाजी बोर्ड चुराने का प्रयास किया।
हालांकि चोर बोर्ड का स्टैंड ले जाने में सफल रहे। केडीएफ के चक्रेश जैन ने बताया कि परिसर जिलाधिकारी के संरक्षण में है और यह क्षेत्र सरकारी नियंत्रण में है। इसलिए यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी परगना मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रशासन की है।
उन्होंने बताया कि परिसर की एक दीवार टूटी होने के कारण असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों का आना-जाना लगता है।
उन्होंने कहा कि केडीएफ इस घटना की भर्त्सना करता है और प्रशासन से मांग करता है कि घटना को संज्ञान में लेते हुए टूटी चहारदीवारी को बनवाया जाए और असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए।