फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास जान से मारने की कोशिश

Tue, 21 Jul 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र में घर की छत पर बारिश में नहा रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजनों और लोगों ने चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीते रविवार को वह अपने काम पर गए हुए थे।
इसी बीच उन्हें सूचना मिली की दोपहर के समय उनकी नाबालिग बेटी अपनी छत पर बारिश के पानी से नहाने के साथ इनवर्टर के लिए बोतल में पानी भर रही थी।
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय मजदूर अपनी छत से छलांग लगाकर पीड़िता के घर पहुंच गया। आरोपी ने नाबालिग का मुंह हाथ से बंद कर दिया और अश्लील हरकतें करते हुए उसे जबरन सीढ़ियों से नीचे कमरे की तरफ घसीटने लगा।
विज्ञापन

जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से छूटकर भागी और शोर मचाया जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घर पहुंचे किशोरी के पिता बेटी और अन्य पड़ोसियों के लोगों के साथ आवास-विकास चौकी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें