बाजपुर। बेरिया दौलत रोड पर कार सवार ने दोपहिया वाहन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। दोपहिया वाहन सवार युवक बाल-बाल बच गया। इस पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को रोक लिया। कार में पुलिस टोपी का चिन्ह अंकित मिला। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का पुलिस में है। पुलिस ने कार चालक का चालान कर सख्त हिदायत दी।
दूसरी घटना में बुधवार को मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी संजय शर्मा, नंद किशोर और गीता निवासी बरहैनी घायल हो गईं। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। संवाद