फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच 20 से लगेगा अटरिया मेला

विज्ञापन
चैती मैदान में पत्थर से सिलबट्टा तैयार करता दुकानदार। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच इस बार प्राचीन अटरिया मेले का आयोजन 20 अप्रैल से होगा। बीते वर्ष कोरोना काल को देखते हुए मेले का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर लीं हैं।
विज्ञापन

अटरिया मंदिर समिति की ओर से कोरोना काल को ध्यान में रखकर इस बार सभी दुकानें एक-एक मीटर की दूर पर लगाईं जाएंगी। मेले के द्वार पर फवारे वाली सैनिटाइजर मशीन लगाई जाएगी, जिससे दूर-दूर से आने वाले भक्त पूरी तरह से सैनिटाइज होकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। एसडीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं।
लोनिवि की ओर से अटरिया मेले के पास जर्जर सड़कों को सुधारा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भक्तों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इधर, अटरिया मंदिर के पुजारी पंकज गौड़ ने बताया कि बिना मास्क आने वाले भक्तों को मास्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामपुर, मुरादाबाद और राजस्थान से मेले में दुकानें लगाने आने वाले लोगों के लिए अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर फैसला लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

प्रशासन ने शुरू की चैती मेले की तैयारी, दुकानदार भी पहुंचने लगे
काशीपुर। चैती मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार से चैती मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हो चुका है। टेंडर न होने के कारण अभी शौचालयों और दुकानों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालांकि कुछ दुकानदार मेले में पहुंचने लगे हैं।
13 से 30 अप्रैल तक काशीपुर का चैती मेला प्रस्तावित है। मेले में दुकान निर्माण, पेयजल और बिजली व्यवस्था आदि के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होनी थी।
मेला प्रशासन ने दुकानदारों से 26 मार्च तक टेंडर मांगे थे लेकिन काफी कम संख्या में टेंडर आने से 31 मार्च तक टेंडर जमा करने का समय बढ़ाया गया। इस बार भी टेंडर कम आने से मेला प्रशासन ने अब छह अप्रैल तक टेंडर मांगे हैं जिसके बाद टेंडर खोले जाएंगे। मेला अधिकारी/एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल मंदिर की रंगाई-पुताई का काम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया है। इधर, मेला अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन मुरादाबाद के दो दुकानदारों ने चैती मैदान में सिलबट्टा की दुकान लगा दी है। (ब्यूरो)

काशीपुर में चैती मंदिर की रंगाई पुताई करते मजदूर।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें