फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एटीएम से कैसेट समेत 1 लाख 42 हजार उड़ाए

विज्ञापन
बाजपुर बैंक एटीएम की जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। रामपुर रोड स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक शाखा के एटीएम से कैसेट सहित एक लाख 42 हजार रुपये की नकदी चोरों ने उड़ा ली। खबर मिलते ही सीओ कमला बिष्ट, कोतवाल एनबी भट्ट ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बैंक शाखा प्रबंधक एमसी बिष्ट ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक एमएस बिष्ट ने बताया कि शनिवार को बैंक के एटीएम में एक लाख 50 हजार रुपये कैश डाला था। जबकि 38 हजार रुपये एटीएम में पहले थे। शनिवार को कुल 1 लाख 88 हजार रुपए थे। रविवार को बैंक बंद था। सोमवार शाम मुख्यालय से फोन पर बताया कि एटीएम में कैश नहीं है। एटीएम बंद पड़ा है। जांच पड़ताल करने पर एटीएम से सौ और पांच सौ के नोटों की दो कैसेट सहित 1 लाख 42 हजार रुपए के नोट गायब मिले। कोतवाल के अनुसार बैंक एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं है। सीसीटीवी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें