फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर- नैनीताल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 29 Sep 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी हैं। सोमवार को हुई प्रतियोगिताओं में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में जसपुर के गगनदीप सिंह, 600 मीटर में सितारगंज के आयुष आर्या, ऊंची कूद में खटीमा के दीप डिमरी, लंबी कूद में जसपुर के गगनदीप सिंह, गोला फेंक में बाजपुर के गुरसेवक सिंह अव्वल रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गदरपुर के निष्कर्ष भट्ट, 200 मीटर में लालकुआं के क्रिश राय, 1500 मीटर में रुद्रपुर के अमित कुमार, लंबी कूद में सितारगंज के अभिषेक सागर और ऊंची कूद में खटीमा के प्रियांशु कांडपाल पहले स्थान पर रहे। विजेजाओं को जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें