फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उबड़-खाबड़ रनिंग ट्रैक पर दौड़ने को मजबूर खिलाड़ी

Wed, 22 Jul 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के औचक निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं की हकीकत सामने आ गई। उबड़-खाबड़ रनिंग ट्रैक और बदहाल बैडमिंटन हॉल को देखकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवेश शासनी ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने रनिंग ट्रैक का जायजा लिया। ट्रैक पर जगह-जगह गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सतह देखकर उन्होंने स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी को तत्काल सभी गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित अभ्यास की सुविधा मिल सके। इसके बाद उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट, वेटलिफ्टिंग हॉल और इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। वेटलिफ्टिंग हॉल में खेल उपकरणों की कमी पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
स्टेडियम प्रभारी ने बताया कि बरसात के दौरान बैडमिंटन हॉल की छत से पानी टपकता है। लकड़ी का फर्श भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। सीडीओ ने कहा कि सरकार खेल सुविधाओं के विकास के लिए गंभीर है। इसी के तहत जिला योजना का बजट 80 लाख रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दिया गया है। प्रथम चरण में जिला योजना से बास्केटबॉल कोर्ट और बैडमिंटन हॉल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भविष्य में रनिंग ट्रैक को सिंथेटिक ट्रैक में विकसित करने की भी योजना है जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग हॉल में खेल सामग्री की कमी भी जल्द दूर कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एथलेटिक्स कोच सरफराज चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें