फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड में तैनात असम राइफल के जवान की उपचार के दौरान मौत

Mon, 24 Jul 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
विज्ञापन
असम राईफल्स के जवान लेखराज सिंह गोसाईं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नागालैंड में तैनात असम राइफल्स के जवान की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे। सैनिक के पार्थिव शरीर का स्थानीय श्मशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। न्यू आवास विकास निवासी लेखराज सिंह गुसाई (57) पुत्र सतीश सिंह मूल निवासी ग्राम ध्रुवपुर कोटद्वार (पौड़ी) के थे।
विज्ञापन


उनके बड़े भाई गुणवंत सिंह गुसाई ने बताया कि लेखराज असम राइफल्स में तैनात थे। वे कारगिल युद्ध में भी शामिल हुए थे। वे पेट के कैंसर से पीड़ित थे। एक साल से धर्मशिला अस्पताल, दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी मृत्यु हो गई।

हेमपुर डिपो के नायब सूबेदार सतीश सिंह, हवलदार एनएन यादव, सिपाही एमएस परमार और राजीव सोमवार को शव लेकर पहुंचे। जवान की मौत की खबर से आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने श्रद्धांजलि दी। बाद में सेना के जवान व उनके परिजन स्थानीय श्मशान घाट अंतिम संस्कार को ले गए।
विज्ञापन


सेना के जवानों ने पुष्प चक्र भेंटकर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। लेखराज के छोटे पुत्र दीपक ने चिता को मुखाग्नि दी। मृतक जवान अपने पीछे दो पुत्र दीपक (24), गुड्डू (26), पुत्री सरिता (20) और पत्नी शांति को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें