फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एशियन लीजेंड्स लीग की ट्रॉफी का अनावरण

Sun, 22 Mar 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का औपचारिक आगाज रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ट्रॉफी अनावरण के साथ हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने बताया गया कि लीग का दूसरा सीजन दो जून से शुरू होगा।
विज्ञापन

समारोह में क्रिकेटर थिसारा परेरा, असगर अफगान, ऋषि धवन और एंजेलो परेरा सहित कई चर्चित खिलाड़ी शामिल हुए। थिसारा परेरा ने कहा कि पिछला सीजन बेहद सफल रहा और इस लीग का हिस्सा बनना शानदार अनुभव है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का स्तर, खिलाड़ियों के बीच तालमेल और दर्शकों का जुनून इस लीग को खास बनाता है।
ऋषि धवन ने प्रशंसकों के समर्थन को अहम बताते हुए कहा कि दर्शकों की ऊर्जा मैदान पर प्रदर्शन को बेहतर बनाती है और उनकी टीम इस बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।
विज्ञापन

लीग के निदेशक नीरज कुकरेजा ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य एशिया के अनुभवी क्रिकेटरों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया लीग के भविष्य के लिए उत्साहजनक है। इस सीजन में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान, एशियन स्टार्स, पाकिस्तान पैंथर्स और बांग्लादेश टाइगर्स समेत छह टीमें हिस्सा लेंगी। हालांकि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के चलते खाड़ी देशों की टीमें इस बार लीग में शामिल नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें