रुद्रपुर। जिले में 23 मार्च को होने वाली क्रॉस कंट्री रेस के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के साथ प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेज कर आयोजन स्थल पर चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। खेल निदेशालय के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार लंबी दूरी की इस दौड़ में खिलाड़ियों को थकान, चोट व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में मौके पर ही चिकित्सा सहायता उपलब्ध होना जरूरी है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।