फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप : भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराया 

Fri, 17 May 2019 12:34 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनानी भारतीय टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काठमांडू (नेपाल) के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन नेपाल की ओर से आयोजित एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने शानदार आगाज किया है। भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने मेजबान नेपाल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को हराकर पहली जीत हासिल की। 

विज्ञापन


नेपाल टीम के कप्तान दिगम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। नेपाल व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 140 बनाए। इसमें कप्तान दीगम के 66, एबलमा 33, विपिन के 25 और रमेश खरेल 15 का योगदान रहा। भारतीय टीम की तरफ  से परशुराम सौरभ और संतोष ने एक एक विकेट लिया।

जवाब में भारतीय टीम ने जीत का लक्ष्य चार विकेट खोकर 15.1 ओवरों में हासिल कर लिया। इसमें विश्वनाथ के 56 रन परशुराम के 19 और संतोष ने 16 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विश्वनाथ गुरव को दिया गया। वहीं, दूसरे मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 177 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 16.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें