फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निदान को आशाओं ने डीएम से लगाई गुहार

Thu, 12 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर एसडीएम कोर्ट गेट पर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकत्रियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद आशाओं को अपेक्षित मानदेय नहीं मिलने पर उन्होंने गहरा रोष जाहिर किया है। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के तहत तमाम आशा कार्यकत्रियों ने बृहस्पतिवार को डीएम अक्षत गुप्ता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


आशा वर्कर्स का कहना था कि स्वास्थ्य महकमे के तमाम अभियान और सर्वे आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ही संचालित की जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें स्वास्थ्य विभाग का न तो कर्मचारी माना जाता है और न ही मासिक वेतन के नाम पर उन्हें कुछ दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने मेडिकल स्टाफ द्वारा अपमानित करने की बात भी कही। 

उनका कहना था कि इतना काम करने के बावजूद न्यूनतम वेतन के नाम पर सरकार हर बार उन्हें आश्वासन ही दे रही है। उन्होंने इस संदर्भ में जल्द-जल्द कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर उनकी न्यायोचित मांगों पर गौर नहीं हुआ तो वह प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान ममता पानू, कमलेश कुमारी, पुष्पा, नीलिमा, प्रतिभा, सुनीता, कनकलता आदि आशाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन


उधर बाजपुर में भी आशाओ ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, एरियर और प्रोत्साहन राशि का भुगतान सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने नगर के मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर एसडीएम पूरन सिंह राणा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जल्द मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें