बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंदिर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। आर्य ने मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आर्य ने गांव महौली जंगल स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से छह लाख रुपये मंजूर किए थे।
इस धनराशि से मंदिर में कक्ष का निर्माण सहित सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। बृहस्पतिवार को आर्य ने मंदिर में किए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
इससे पहले आर्य ने गांव झारखंडी निवासी तोताराम सागर के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहां डीके जोशी, रमेश राजपूत, भगवान दास, वेद प्रकाश, कमल किशोर, हरिप्रकाश आदि रहे।