फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य ने 416 विद्यार्थियों को बांटे 25 लाख छात्रवृत्ति के चेक

Fri, 05 Oct 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विद्यार्थियों को संत केशर सिंह कोष छात्रवृत्ति के चेक बांटते कैबिनेट मंत्री आर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने संत केशर सिंह स्मृति सहायता कोष से स्वीकृत राय सिख समाज के आर्थिक रुप से कमजोर 416 विद्यार्थियों को 25 लाख 41 हजार रुपये की छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शाम सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आर्य ने कहा कि संत केशर सिंह कोष की स्थापना पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने की थी। जिसका लाभ राय सिख समाज के विद्यार्थियों को मिल रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि संत केशर स्मृति सहायता कोष से मिलने वाली छात्रवृत्ति कक्षा 10 से लेकर स्नातक, पालीटेनिक, आईटीआई, बीटेक छात्रों को दी जाती है। संचालन लाल सिंह ने किया। 

इससे पहले आर्य ने सीएचसी परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान आर्य ने सीएचसी में एक वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। साथ ही आवासों की मरम्मत और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका ईओ और लोनिवि अधिकारियों को संयुक्त रुप से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहां पर हरमिंदर सिंह लाडी, विकास गुप्ता, यशपाल राजहंस, रजनीत सोनू, रवि बंसल, प्रमोद राजहंस, अमीर अहमद, ब्रहमानंद गर्ग, मो. हुसैन, रामकिशन आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें