फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में अरुण पहले स्थान पर रहे

Sat, 03 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर खेल स्टेडियम में दौड़ लगाती बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रपुर। शहर के खेल स्टेडियम में संकुल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे और उप शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही  ने किया। स्कूल स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


शनिवार को विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ आज के वर्तमान युग में खेलों में भी बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बालकों की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक वर्ग में अरुण ने प्रथम और बालिका वर्ग में ट्रांजिट कैंप की शकीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में बालकों की 100 मीटर दौड़ में संजय नगर विद्यालय के छात्र शेरबहादुर एवं बालिका वर्ग में शोभा ने बाजी मारी। इस मौके पर गायत्री पांडे, रघुराव रावत, वीरेंद्र बिष्ट, नंदी मेहरा, मोहन उपाध्याय, बीना राय, शालिनी शर्मा मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें