फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 9.370 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 9.370 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की देर शाम प्रतापपुर चौकी प्रभारी एसआई सौरभ कुमार भारती पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान एसआरएफ के पीछे रेलवे लाइन के किनारे एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तब वह भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.370 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम करन सिंह निवासी शांति नगर ग्राम रम्पुरा बताया। आरोपी ने बताया कि यह गांजा उसने अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त हरप्रीत उर्फ हैप्पी निवासी शांति नगर ग्राम रम्पुरा के साथ अलग-अलग जगह से एकत्र किया था। 31 दिसंबर को गांजा बेचने के लिए हैप्पी ने अपनी बाइक उसको दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें