फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट

Thu, 17 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पौन घंटे तक लाखों रुपये का सामान लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप थाने में बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

 एसएएस कालोनी गंगापुर रोड में विरेंद्र प्रसाद गुप्ता का मकान और उससे सटी शिवम जनरल स्टोर नाम से दुकान है। बुधवार देर रात विरेंद्र जैसे ही दुकान बंद करने के लिए शटर गिर रहा था। चार नकाबपोश बदमाश वहां आ धमके। उन्होंने अंदर घुसकर विरेंद्र के सिर पर तमंचा लगा दिया। विरेंद्र ने विरोध किया तो तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। दुकान से बदमाश लहूलुहान विरेंद्र के साथ घर में दाखिल हुए तो परिजन हक्के-बक्के रह गए। बदमाशों ने तमंचे दिखाकर सभी को चुप नहीं रहने पर गोली मारने की धमकी दी।
विरेंद्र के मुताबिक दो बदमाश कमरे में उनके साथ थे, जबकि दो बाहर थे। तीन बदमाशों के पास तमंचे और एक बदमाश के पास गड़ासा था। बदमाशों ने तीन सोने की चेन, मटर माला, चार अंगूठी, मांगटीका, चार कंगन, घड़ी, नाक की लांग, 20 हजार रुपये और 10 हजार रुपये के आइडिया कंपनी के रिचार्ज कूपन लूट लिए। यह रुपये स्कूल पढ़ाने वाली दोनों बेटियों को अनामिका और सपना को सैलरी के रुप में मिले थे। लूटपाट करने के बाद बदमाश सभी परिवारजनों को एक कमरे मेें बंद कर भाग निकले। किसी तरह कमरे से बाहर निकले परिजनों ने अपने रिश्तेदार के जरिए पुलिस को सूचना दी। ट्रांजिट कैंप एसओ सुशील कुमार ने रात के साथ ही दिन में भी घर का मुआयना कर लूटे सामान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गृहस्वामी विरेंद्र ने लूटपाट की तहरीर दी है। लूटपाट में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें