फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीएचसी शक्तिफार्म के उच्चीकरण को मिली स्वीकृति

Tue, 18 Nov 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। पीएचसी शक्तिफार्म को सीएचसी में उच्चीकृत करने की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। सोमवार को सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने शासन का स्वीकृति का पत्र चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक को भेजा है। यह सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल थी।
विज्ञापन

सचिव ने महानिदेशक से सीएचसी के लिए आईपीएचएस मानक के अनुसार अस्पताल की भूमि-भवन की अनुमानित लागत का आकलन कर भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजने केे निर्देश दिए हैं। वहीं, अस्पताल के उच्चीकरण की स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी का का माहौल है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पीएचसी से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वहां गोविंद तालुकदार, योगेंद्र रावत, संजय बाछाड़, रविंद्र विश्वास, विक्रम भंडारी, देबू मंडल, केपी मंडल, दिलीप मिस्त्री, प्रशांत मंडल, रवि मजूमदार, कार्तिक राय, मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें