बाजपुर। गांव गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि सालाना गुरु मान्यों ग्रंथ समागम एक दिसंबर से शुरू होकर सात दिसंबर तक चलेगा। एक से छह दिसंबर तक रात्रि दीवान समागम आयोजित किए जाएंगे। सात दिसंबर को दिन में कीर्तन दरबार होगा।
उन्होंने बताया कि समागम में गुरुद्वारा बांग्ला साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय डांडी जत्था भाई दलजीत सिंह खालसा, प्रसिद्ध जत्था भाई अमरजीत सिंह गालिब खुर्द पंजाब, ज्ञानी अतर सिंह हेड ग्रंथी फतेहगढ़ साहिब पंजाब सहित दूरदराज से प्रसिद्ध रागी, डांडी, कथा वाचक और धर्म प्रचारक पहुंचेंगे। सात दिसंबर को विशाल कीर्तन दरबार के साथ-साथ अमृत संचार कराया जाएगा। समापन पर धन-धन बाबा कुंदन सिंह जी की याद में रक्तदान शिविर और चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा। संवाद