फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में 14 से निकलेगी अंकिता भंडारी न्याय यात्रा

Wed, 10 Jan 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में बैठक को संबोधित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। नव चेतना भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में ब्लॉक और बूथ स्तर पर तीन दिनी अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 14 जनवरी को मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर उत्तराखंड में भी कांग्रेस 14 से 16 जनवरी तक ब्लॉक और बूथ स्तर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी। 14 जनवरी को मोहल्ला किला चौक से महाराणा प्रताप चौक तक यात्रा निकलेगी। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होकर सफल बनाने का आह्वान किया है। इससे पूर्व बाजपुर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां पर विमल गुड़िया, नरेंद्र सिंह बाबा, अरुण चौहान, मनोज जोशी, राहुल रमनदीप कांबोज, रवि ढींगरा, फिरोज हुसैन, जफर मुन्ना आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें