जसपुर। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में सीबीआई जांच में भी उनकी पार्टी त्वरित गति से कार्रवाई चाहती है।
वहीं मोहल्ला जुलाहान में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का रुख उनकी पार्टी की तरफ है। संसाधनों की कमी के कारण पार्टी समय से लोगों के बीच नहीं पहुंच पा रही हैं। फिर भी पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर 10 यूथ 01 बूथ के नारे के साथ और पार्टी का बड़े से बड़ा पदाधिकारी भी अभी नहीं तो कभी नहीं, राज्य बचाओ उक्रांद लाओ के नारे के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं। इस मौके पर डाॅ. गुलाब सिंह, कोमल सिंह, शुभम चौहान, शोभित राणा, राजकुमार, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहें।