फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नादेही चीनी मिल के नए सीसीओ बने अनिल डोगरा

Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नादेही चीनी मिल में अनिल डोगरा ने मुख्य गन्ना अधिकारी (सीसीओ) का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने गन्ना विकास एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें आगामी पेराई सत्र की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डोगरा ने गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन और तौल केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं ताकि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। सीसीओ ने फील्ड सुपरवाइजरों और कर्मचारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिए। किसानों को उन्नत गन्ना प्रजातियों की बुवाई और कीट प्रबंधन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। स्पष्ट किया कि गन्ना आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें