फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजली दर बढ़ाने से नाराज उपभोक्ताओं का चढ़ा पारा

Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

बाजपुर। उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री से बिजली दरों में की गई भारी वृद्धि को वापस कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में उपभोक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बिजली दरें बढ़ाने का विरोध किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आरसी तिवारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उर्जा निगम की ओर से बिजली की दरों में भारी बढ़ोत्तरी कर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण करने का कार्य किया गया है।
ऊर्जा प्रदेश का कोई भी लाभ राज्य के उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा हैं। एक ओर भीषण गर्मी से आम जन परेशान हैं। वहीं बिजली दरों में वृद्धि कर आग में घी डालने का कार्य किया गया है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बढ़ी हुई बिजली दर को वापस लेने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, सादक हुसैन, महेश कुमार, रामअवतार यादव, सिंह स्वरूप भारती, निसार अहमद, अनिल कुमार, नत्था सिंह, तनवीर अहमद गुड्डू, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें