रुद्रपुर। सिडकुल में कंपनी गेट के बाहर लगे भारतीय मजदूर संघ का झंडा हटाने पर आक्रोश फैल गया। भाजपा विधायक शिव अरोरा के साथ श्रमिकों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को कलेक्ट्रट पहुंचे विधायक अरोरा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ जो पूरे भारत में राष्ट्र प्रथम व श्रमिक हित की विचारधारा को बढ़ाने का कार्य करता है। सिडकुल प्रशासन ने गलत व्यवहार करते हुए संघ के झंडे को सिडकुल की अधिकांश कंपनी के बाहर से हटा दिया। यह संघ और श्रमिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया गया। इससे श्रमिकों में आक्रोश है।
विधायक ने कहा कि डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान और कार्रवाई की मांग मांग की है। वहां संघ के जिला अध्यक्ष दीपेंद्र भट्ट, अजीत सिंह, गंगा सिंह, पंकज उपाध्याय, किशोर पंत, संतोष बिष्ट, नागेंद्र, हिमांशु, हरिश, घनश्याम, शेखर, बिपिन पांडे, डूंगर सिंह आदि थे। संवाद