फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: विधायक बेहड़ को थप्पड़ मारने के मामले पर कांग्रेस में आक्रोश, भाजपा का पुतला फूंका; लगाया ये आरोप

Wed, 23 Sep 2026 03:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई हाथापाई और थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में बुधवार को खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
किच्छा विधायक बेहड़ को थप्पड़ मारने पर कांग्रेस में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई हाथापाई और थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में बुधवार को खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और जनतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ की जा रही ऐसी गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांंग की। वहां पर कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेंद्र कन्याल, उमेश राठौर,अमन अरोरा, नासिर खान,फहीम अंसारी, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद ताहिर, अरविंद कुमार, नरेंद्र आर्य, नीरज सिंह कन्याल, राजकिशोर सक्सेना, अनिल विश्वकर्मा, जगदीश चंद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें