फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Protest: विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान से बंगाली समाज में आक्रोश, पार्टी से बर्खास्त करने की मांग

Tue, 03 Sep 2024 01:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

विधानसभा सत्र में विधायक मुन्ना सिंह चौहान की ओर से बंगाली समाज को लेकर की गई टिप्पणी का मामला तुल पकड़ रहा है। बंगाली महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान से बंगाली समाज में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सत्र में विधायक मुन्ना सिंह चौहान की ओर से बंगाली समाज को लेकर की गई टिप्पणी का मामला तुल पकड़ रहा है। बंगाली महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साहा ने बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने विधायक से बयान पर बंगाली समाज से माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीनी, कोतवाली से 200 मीटर दूर घटना को दिया अंजाम

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता भी अपनी सरकार के विधायक के विरोध में आ गए हैं। उन्होंने बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई और विधायक से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि चौहान को पार्टी में आए कुछ ही समय हुआ है और उनको पार्टी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ बंगाली समाज के लोगों ने रुद्रपुर के डीडी चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने विधायक से बयान पर बंगाली समाज से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही विधायक को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें