अब केंद्रों के टीएचआर के रुपये का लेनदेन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर शिवनगर द्वितीय की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिमरन सैफी, सुल्तानपुर पट्टी की नाहिद सुल्तान और बाजपुर की परवीन जहां को बर्खास्त कर दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि 95 लाख की रिकवरी के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।
इसके अलावा सुचारु रूप से कार्य नहीं करने पर तीन अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सुल्तानपुर पट्टी के टांडा बंजारा की मेनका पंवार, नेतानगर सुल्तानपुर पट्टी की नगमा हाफिज और आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी की लज्जा सैनी के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। इनके स्थान पर अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब केंद्रों के टीएचआर के रुपये का लेनदेन करेंगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जब बर्फ की आगोश में रहता है बदरीनाथ धाम, जानिए तब कौन करता है पूजा, कैसी होती हैं व्यवस्थाएं
जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने का मामला सामने आ रहा है। अब अभियान चलाकर जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।