फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा और सितारगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

Tue, 21 Apr 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/सितारगंज। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना खटीमा में 15वें दिन को भी जारी रहा। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन




सोमवार को बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं ने सरकार से 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश, बीएलओ के कार्य से मुक्त करने आदि मांगें उठाईं। वहां पर पुशविंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, राधा देवी, जमुना देवी, गीता चुफाल, कमला बिष्ट, गंगा राना, कमला भट्ट, ममता आर्या आदि थीं।
सितारगंज में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के सत्येंद्र कुमार ने धरने को समर्थन दिया। धरना देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी, सुखदेव कौर, जमनोत्री, अनीता रानी, कुलवंत कौर, मिथिलेश, मनकिंदर कौर, सरिता, मंजू राणा, राधा देवी, उर्मिला, किरण, अजय लक्ष्मी, गोदावरी, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें