फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 12 मार्च तक जिले में चलेगा एनीमिया मुक्त भारत अभियान

Mon, 09 Mar 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 13 फरवरी से एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 12 मार्च तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य एनीमिया की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार को मजबूत बनाना है ताकि विशेष रूप से बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के तहत छह से 59 माह तक के बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को केंद्र में रखकर आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
आंगनबाड़ी केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों तथा उपकेंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान, लाइन-लिस्टिंग, ट्रैकिंग और फॉलोअप किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने बताया की सभी ब्लॉकों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं जिससे अभियान के माध्यम से एनीमिया की दर में कमी लाने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें