फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहल्ला और नैय्या नदी में बनेंगे पुल

Thu, 09 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच हाइवे में बहल्ला और नैय्या नदी पर बने जर्जर पुलों से कई हादसे होने के साथ ही जाम की समस्या बनी रहती है। दोनों पुलों के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर होने के साथ ही टेंडर भी निकाले जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद जल्द ही पुलों का निर्माण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


एनएच 74 रुद्रपुर मार्ग पर आईआईएम के पास बहल्ला नदी पर अंग्रेजों के जमाने का आर्च माडल बिना लेंटर का पुल है। देखरेख के अभाव में पुल की हालत बेहद जीर्णशीर्ण हो चुकी है। पुल में अभी तक कई हादसे घट चुके हैं। संकरा होने की वजह से जहां पुल पर जाम लगना आम बात है, वहीं कई बार चौपहिया और दोपहिया वाहन पुल से नीचे गिर चुके हैं। 

राजस्व मंत्री बनते ही यशपाल आर्या ने बहल्ला नदी पर पुल बनाने की घोषणा की थी। जो अब तक अधूरी है। यही हालात सुल्तानपुर पट्टी के पास  स्थित नैय्या नदी पर बने पुल की है। यहां का पुल भी बेहद जर्जर हालात में पहुंच चुका है। पुल पर कभी भी हादसा घट कसता है। लेकिन दोनों जर्जर पुलों के बदले अब नए पुल बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


जिससे न तो जाम की मुसीबत रहेगी और दुर्घटनाएं भी नहीं होंगी। एनएच के ईई पीसी जोशी ने बताया कि सीआरएफ योजना के तहत बहल्ला और नैय्या नदी पर पुल बनाए जाएंगे। जिसके लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। बीते महीने टेंडर भी निकाले जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया खत्म होने के बाद पुलों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें