गदरपुर। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत बालक वर्ग की विधायक ट्रॉफी प्रतियोगिता सकैनिया स्टेडियम में संपन्न हो गई। अंडर-14 कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत आनंदखेड़ा और अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत गोविंदपुर प्रथम रहा।
अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निष्कर्ष भटेजा प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद दोनों स्पर्धाओं में बड़ाखेड़ा के अब्दुल रहमान अंसारी अव्वल रहे। ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर और बीडीओ अतिया परवेज ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए। वहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन चंद, ब्लॉक खेल समन्वयक नूर आलम, मिनती विश्वास, लता सैनी, शालिनी, रमा छाबड़ा, राजेश विश्वास, धर्मेंद्र कुमार, रीता कोहली, अर्चना, इलमा, संदीप कुमार आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन चंद ने बताया कि शनिवार को वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।