फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हादसे में अजमेर शरीफ से लौट रही वृद्धा की मौत

Mon, 16 Mar 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। रामपुर रोड स्थित एक बैंक के सामने डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने 65 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाएं अजमेर शरीफ की धार्मिक यात्रा कर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


गांव मुंडिया कला निवासी हमसीरन (65) और शमीम जहां (45) अजमेर शरीफ गई थीं। दोनों रविवार सुबह करीब छह बजे ट्रेन से बाजपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर ई-रिक्शा से अपने घर जा रहीं थीं। रामपुर रोड पर एक डंपर ने ओवर टेक करते हुए ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने हमसीरन को मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया और ई-रिक्शा भी भाग गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पूर्व प्रधान लियाकत अली ने बताया कि तीन दिन पहले गांव निवासी हमसीरन और शमीम जहां अजमेर शरीफ गई थीं। मृतका हमसीरन के चार बेटे और चार बेटियां हैं जिसमें से दो बेटों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें