फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग की कार से कुचलकर मौत

Sun, 22 Jun 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। सुबह की सैर पर निकले पंतनगर निवासी अलाउद्दीन (62) को शनिवार को टोल प्लाजा के पास अज्ञात कार ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर (यूपी) निवासी अलाउद्दीन (62) जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के विद्युत विभाग से दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होकर सपरिवार मस्जिद काॅलोनी में बस गए थे। शनिवार सुबह सवा पांच बजे वह टोल प्लाजा की तरफ टहलने निकले थे। टोल से पहले किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। परिजनों और पुलिस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल अलाउद्दीन को उन्हें विवि हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौका मुआयना कर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक व्यावसायिक कार उन्हें टक्कर मारकर भागती दिखी। पुलिस फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने में जुट गई है। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। मृतक के शव को गमगीन माहौल में मस्जिद कालोनी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें