गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के बेटे सहित अन्य रिश्तेदारों पर जमीन हड़पने के आरोपों की एसडीएम के निर्देश पर जांच शुरू हो गई। रविवार को चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर हदबंदी करने के लिए पड़ताल की।
विज्ञापन
बीते शनिवार को मोहल्ला रामभवन निवासी मुकुल गोयल ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को शिकायती पत्र देकर कहा था कि चार जनवरी को मुंडिया पिस्तौर स्थित उसके प्लाॅट पर गदरपुर विधायक के बेटे और अन्य रिश्तेदार पहुंचे और सामान भरने लगे। रोकने पर गाली-गलाैज और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़ित मुकुल गोयल ने रविवार शाम कोतवाल नरेश चौहान को जमीनी मामले में तहरीर सौंपी।
कुछ खुद को भाग्यविधाता समझने वाले लोग ऐसे आरोप लगवा रहे हैं। ऐसे कई और मामले सामने आ सकते हैं। मेरे खिलाफ इस तरह के जितने भी मामले आ रहे हैं। मैं उनकी सीबीआई से जांच कराने की मांग करता हूं। इस संबंध में पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुका हूं। - अरविंद पांडेय, विधायक गदरपुर