बाजपुर। राज्य सीमा स्थित यूपी के गांव मौलागढ़ रामपुर में सोमवार को घर में पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर यूपी के गांव मौलागढ़ निवासी जलीस का परिवार घर सो रहा था। इस दौरान जलीस की डेढ़ वर्षीय बच्ची अना खेल रही थी। अचानक बच्ची पानी भरी बाल्टी में गिर गई। काफी देर तक पानी में डूबी रही। जागने पर परिजनों ने बाल्टी से बच्ची बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।
आनन-फानन उसे बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग बिना किसी कार्रवाई के बच्ची के शव को घर ले गए। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची का पिता पेंटर का कार्य करता है।