फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajpur News: जमीन हड़पने के आरोप में विधायक के भाई समेत चार पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 22 Jan 2026 11:13 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

बाजपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव बहादुरगंज निवासी संजय बंसल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी गांव मुंडिया पिस्तौर में जमीन है। उन्होंने आपसी रजामंदी से मझरा बक्श निवासी एक व्यक्ति को जमीन काम करने और देखभाल के लिए दी थी। 21 अगस्त 2025 को प्राधिकरण की ओर से उन्हें मौके पर बुलाया गया। उक्त भूमि पर नए निर्माण करने पर उन्हें एक कारण बताओ नोटिस दिया गया। बताया कि यह निर्माण अवैध है। उसे ध्वस्त करा दो।

मौके पर मौजूद विधायक के भाई ने अन्य साथियों के साथ मुझे धमकी दी कि जमीन पर दोबारा दिखाई मत देना और फोटो स्टेट कागजात फेंक दिए। कहा कि कागज पढ़ लो जमीन हमारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी तरीके से किरायानामा बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश की है और मुझे धमकी भी दी गई।

पुलिस ने पीड़ित संजय बंसल की तहरीर पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे, जय प्रकाश तिवारी, मोहन पांडे, किशन पांडे निवासी मोहल्ला मजरा बक्श बाजपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पूरे मामले की विवेचना एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को सौंपी है।

शिकायत पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच करने के पश्चात विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - स्वप्न किशोर सिंह, एसपी, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें