फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajpur News: प्लाईवुड से भरा ई रिक्शा पलटा, किशोर की दबकर मौत

Thu, 15 Jan 2026 11:56 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बाजपुर में प्लाईवुड से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसके नीचे दबकर गांव बरहैनी निवासी 16 वर्षीय रोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर में प्लाईवुड से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया जिसके नीचे दबकर गांव बरहैनी निवासी रोहित (16) की मौत हो गई। बुधवार को गांव बरहैनी निवासी रोहित एक दुकान से प्लाईवुड और फर्नीचर का सामान लेकर पास के गांव कुकरेंटा जा रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और रोहित उसके के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल घायल को निकालकर वाहन से बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


एसआई प्रहलाद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ई-रिक्शा का प्रयोग घरेलू सहित अन्य सामान ढोने के रूप में किया जा रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


सीओ विभव सैनी ने बताया कि ई-रिक्शा में सामान लादकर ले जाना नियम के विपरीत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें