फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुपये हड़पने के मामले में एक कथित पत्रकार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रॉपर्टी डीलर से पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाकर 54.50 लाख रुपये हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी कथित पत्रकार विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ रंगदारी की धारा की वृद्धि की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी सौरभ अग्रवाल ने 17 फरवरी को एसएसपी को दी तहरीर में लिखा था कि दिसंबर 2024 में मोहल्ला पटेलनगर निवासी पत्रकार विकास गुप्ता व कुंडेश्वरी निवासी पत्रकार लवप्रीत सिंह ने उससे कहा था कि पुलिस तुम्हारे खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने जा रही है। अगर एक करोड़ रुपये खर्च कर दो तो यह मामला निपट जाएगा। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में दोनों पत्रकारों को लगभग 54.50 लाख रुपये एवं दो प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस में बीएनएस की धारा 308 की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें