फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉक रेस व गोला फेंक में सफाई निरीक्षक अमित रहे अव्वल

विज्ञापन
वाकाथन प्रतियोगिता के दौरान गोला फेंकता कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण को हराकर विजेता बने सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के लिए रविवार से खेल विभाग ने वाकाथन प्रथम प्रतियोगिता शुरू की। पहले पहले दिन 200 मीटर वॉक रेस, 100 मीटर दौड़ व गोला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वॉक रेस व गोला फेंक प्रतियोगिता में नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमित नेगी प्रथम रहे। जबकि 100 मीटर दौड़ में पुलिस कांस्टेबल भवान सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखाकर वाकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन कम लोग पहुंचे। 200 मीटर वॉक रेस में सफाई निरीक्षक अमित प्रथम रहे। जबकि 46वीं वाहिनी पीएसी के जवान कुशल रावत दूसरे और राजेंद्र सिह रावत तीसरे नंबर पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमित नेगी प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में कांस्टेबल भवान प्रथम रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वाकाथन प्रतियोगिता 19 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसमें कोरोना से जंग जीत चुके जिलेभर के सभी लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। सोमवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहां प्रशिक्षक सुधा जोशी, हरीशराम, सुरेश बिष्ट, मोहित, रघुवीर सिंह, धीरज जोशी, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, चंपा, महेंद्र कुंवर आदि थे।
नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि मेयर रामपाल सिंह
रुद्रपुर। वाकाथन प्रतियोगिता में नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमित नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया। वह वॉक रेस व गोला फेंक में प्रथम रहे लेकिन मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। प्रतियोगिता के लिए उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से मेयर कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-13 आरडीपी 06पी- अमित नेगी
07पी-भवान सिंह
08पी- राजेंद्र रावत
09पी- कुशल रावत
10पी- 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते लोग।
11पी- गोला फेंक में प्रतिभाग करते लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें