सिसैया वन महोलिया में शॉर्ट सर्किट से एक झाले में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
रविवार को सिसैया वनमहोलिया निवासी दीनानाथ के झाले में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय परिवार के लोग काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। आग लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान संत लाल ने बताया कि आग लगने से घर में रखा अनाज सहित सारा घरेलू सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने की सूचना प्रशासन को दी है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद