फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एमिनिटी और छावनी एकेडमी की टीम ने जीते मुकाबले

Wed, 21 Jan 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में एमिनिटी और छावनी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी प्रतापपुर में ब्राइट स्टार्ट अकादमी और एमिनिटी क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्राइट स्टार्ट एकेडमी 129 रनों पर सिमट गई। निखिल ने नाबाद 24 और संजू सिंह ने 23 रन बनाए। प्रिया मुखिया और राहुल सागर ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिनिटी की टीम ने 23.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। विहान ने 47 और चिराग ने 43 रन बनाए। ओवैस रजा ने तीन विकेट लिए। इस मैच के अंपायर पर्व ठाकुर और सुमित कुमार रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग रूद्र चौहान ने की।
दूसरा मैच द डेन क्रिकेट एकेडमी कुंडेश्वरी में छावनी स्पोर्ट्स एकेडमी और हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छावनी एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में पांच विकेट होकर 262 रन बनाए। अर्शिल ने 77 और अनमोल शर्मा ने 63 रन बनाए। मयंक गौतम, मोहम्मद शौर्य, दीपांशु ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाईलैंडर की टीम 30.5 ओवरों में 158 रन बनाकर ढेर हो गई। सैमुअल मलिक ने 68 और आदित्य सिंह ने 30 रन बनाए। कुनाल ठकराल ने तीन और प्रवर नारंग ने दो विकेट लिए। मैच के अंपायर गुरजीत सिंह और नमन ग्रेवाल रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग विनीत कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें