फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटे के शोक संदेश को देख सूनी आंखों में उतर आया पानी

Wed, 21 Jan 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सीएम का शोक संदेश प्राप्त होने पर मृतक किसान सुखवंत सिंह के पिता तेजा सिंह की सूनी आंखों में एक बार फिर पानी उतर आया। वह अपने आंसू पोछते हुए किसी तरह पत्र को थामे हुए थे। उनके आंसू इस बात के गवाह थे कि उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन

मृतक किसान सुखवंत सिंह का गमगीन माहौल में मंगलवार को अंतिम अरदास भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित आसपास क्षेत्रों के लोग वहां पर पहुंचे थे। अरदास के समाप्त होने पर एक पल ऐसा आया कि सभी की आंखें नम हो गईं। अपने जवान बेटे के लिए प्राप्त शोक संदेश को पकड़ते हुए एक बुजुर्ग पिता के हाथ कांप रहे थे।
उनकी आंखों में आंसू थे, जिसे वह स्वयं पोछ कर खुदको सांत्वना दे रहे थे। उन्हें अपने मृतक बेटे के अंतिम अरदास तक पूर्ण रूप से न्याय मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा आदि ने मृतक किसान सुखवंत के पिता तेजा सिंह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भेजा गया शोक संदेश पत्र सौंपा। इसमें लिखा था कि सुखवत सिंह के आकस्मिक व अत्यंत दुखद निधन का समाचार हृदय को मर्माहत करने वाला है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उनके परिजनों पर जो गहरा आघात पहुंचा है, उसकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। इस अपार दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनके साथ पूरी आत्मीयता व संवेदना के साथ खड़ा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
उन्होंने पत्र में कहा कि राज्य सरकार इस अत्यंत गंभीर व संवेदनशील प्रकरण को पूरी गंभीरता से लेते हुए कार्य कर रही है। घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से तत्काल विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। इस प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें