फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्र लायंस को हराकर एमिनिटी अकादमी फाइनल में

Wed, 07 Jan 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के एमिनिटी मौदान में कोच के साथ विजेता टीम। आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। किक्रेट एसोसिएशन आफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जिले में आयोजित सीनियर जिला किक्रेट की सुपर लीग प्रतियोगिता में एमिनिटी अकादमी ने रुद्र लायंस को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। आज रूद्र लायंस क्रिकेट अकादमी और मौर्य क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बुधवार को एमिनिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 40 ओवर में सात विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। जिसमें मनु कुमार ने 87, शशांक पंत ने 55 और मृत्युंजय नेगी ने 49 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्र लायंस की पूरी टीम 68 रनों पर ऑल आउट हो गई। एमिनिटी अकादमी की ओर से आक्रामक गेंदबाजी करते हुए मृत्युंजय पांडे ने पांच विकेट चटकाए और अपनी टीम को यह मैच 197 रनों से जिताकर सीनियर जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश करा दिया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच मृत्युंजय पांडे रहे। अंपायर राजेंद्र कुमार और जेपी सिंह रहे। यहां बलवंत सिंह, राजेंद्र कुमार, मोहम्मद नवाज, नमन गरवाल, सुनील यादव रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें