फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सीएम करेंगे अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का शुभारंभ

Fri, 25 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
\अमर उजाला, सीकेजी एक्सप्रेस मॉल और इवेंट पैराडाइज की ओर से रुद्रपुर के गांधी पार्क में शॉपिंग फेस्टिवल शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसका औपचारिक उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
विज्ञापन

 शनिवार दोपहर ढाई बजे दस दिवसीय शॉपिंग फेस्टिवल का मुख्यमंत्री हरीश रावत विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीना कपूर, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नेता अजय तिवारी, कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन, मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन बल्देव राज छाबड़ा, प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू भी मौजूद रहेंगे। मेले में स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों को भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। मेले में मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनिया आनंद के अलावा कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कुमाऊंनी गायिका माया उपाध्याय को भी मेले में आमंत्रित किया गया है। मेले में मैसूर की दस फीट की बनी अगरबत्ती भी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसे सीएम हरीश रावत खुद जलाएंगे। यह अगरबत्ती चौबीस घंटे जलती है और हर घंटे अलग-अलग खुशबू देती है। मेले में लोगों के लिए प्रवेश के साथ ही प्रतियोगिता भी निशुल्क है। मेले में आने वाले लोग सीकेजी मॉल के  स्टॉल पर अपने लकी ड्रा के कूपन भरकर इनाम भी जीत सकते हैं। मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए 7088689556 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा उत्तराखंड उदय रत्न पुरस्कार
रुद्रपुर। अमर उजाला द्वारा आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल में शनिवार शाम मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई महानुभावों को उत्तराखंड उदय रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। जिन लोगों को सम्मानित किया जाना है उनमें डा. रजनीश बत्रा, दीपा जोशी, सरोज सिंह ठाकुर, करुण गुप्ता, प्रिया शर्मा, आनंद अग्रवाल, सतपाल यादव, सुरजीत सिंह ग्रोवर, विजय भूषण गर्ग, विजय साहनी, राकेश तनेजा, किशोर शर्मा, एएनए ग्रुप ऑफ कालेज के संजय आनंद, डीएम चंद्रेश यादव, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, सोनिया आनंद, माया उपाध्याय, अमन ढिल्लो व जगजीत कौर, संजय गोलू, हिमांशु खत्री, भावेश पांडे और दिनेश कपूर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सीकेजी सेल्फी प्रतियोगिता का भी हाेगा आयोजन
अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल में रुद्रपुर के गांधी पार्क में सीकेजी सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फेस्टिवल में बने सेल्फी जोन में आकर अपने स्मार्ट फोन से अपनी सेल्फी लेनी होगी। जिसे आपको अपने फेसबुक आईडी पर अपलोड करना होगा। तीन दिसंबर तक जिसकी सेल्फी को सबसे ज्यादा लाइक मिलेंगे। उसे सीकेजी की ओर से विजेता घोषित करते हुए एक स्मार्ट फोन दिया जाएगा।
विज्ञापन



ये होंगे कार्यक्रम


26 नवंबर को गढ़वाली और कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रम।
रंगारंग प्रस्तुति- बॉलीवुड सिंगर सोनिया आनंद द्वारा
27 नवंबर को बेबी शो (एक से तीन साल) और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (चार से दस साल)
(प्रायोजक- बिंदल हुंडई)
28 नवंबर को  हास्य कवि सम्मेलन
29 नवंबर को डांस प्रतियोगिता (उम्र की बाध्यता नहीं) (प्रायोजक- पंचवटी ग्रुप)
30 नवंबर को किसानों के लिए वैज्ञानिक देंगे बेहतर खेती के टिप्स
01 दिसंबर को कुकिंग कंपटीशन (महिला और पुरुष)
02 दिसंबर को भांगड़ा और गिद्दा, ऑडिशन 27 नवंबर को देवांश टा वर बालाजी द्वार स्थित अलास्का रेजिडेंसी में दोपहर 12 बजे से होंगे
03 दिसंबर को सिंगिंग कंपटीशन (उम्र की बाध्यता नहीं)
04 दिसंबर को म्यूजिकल नाइट के साथ मेले का समापन (प्रायोजक सीकेजी एक्सप्रेस मॉल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें