जसपुर। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई के सदस्यों ने कार्यकारिणी का गठन कर आलोक कुमार को अध्यक्ष और संजय पंवार को महामंत्री मनोनीत किया। सोमवार को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजोर व प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही की उपस्थिति में कर्मचारियों ने बैठक कर कोविड-19 की गाइडलाइन पालन करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया।
आलोक कुमार अध्यक्ष, मनोज कांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार उपाध्यक्ष, संजय पंवार महामंत्री, राजन कुमार कोषाध्यक्ष, धीरज कुमार संगठन मंत्री, अजय कुमार प्रचार मंत्री, मुकेश कुमार संरक्षक चुने गए। महिला विंग की अध्यक्ष प्रेमलता को और महामंत्री कमलेश देवी को बनाया गया।
शीला देवी और सुमित्रा देवी आदि को सदस्य मनोनीत किया। जिला अध्यक्ष हरीश बाल्मीकि ने बताया कि संगठन की स्थानीय इकाई का कार्यकाल पूरा हो गया था। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजोर और प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर बधाई दी।