फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचे अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और देहरादून

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में फुटसल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिवसीय राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष फुटसल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई है। पहले दिन के खेलों में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और देहरादून की टीमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेंद्र मिश्रा, तेजराम बेघल व जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच उत्तरकाशी व नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल की टीम 6-0 से विजय रही। दूसरा मैच पुलिस लाइन व देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून 1-0 से विजय रहा। तीसरे मैच में चंपावत की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 1-0 हराया। चौथे मैच में पौड़ी ने रुद्रप्रयाग को 1-0 से हराया। पांचवें मैच में अल्मोड़ा ने टिहरी गढ़वाल को 2-0 से शिकस्त दी।
दिन के आखिरी और छठे मैच में देहरादून ने पौड़ी गढ़वाल 1-0 से हराया। प्रतियोगिता में नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत और रुद्रप्रयाग क्लब की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। वहां मंजू जोशी, बाबूराम, रिंकू पासवार, रघुवीर विर्क, मनोज सिंह, सुरेश बिष्ट, गोविंद परिहार, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन

क्रिकेट क्लब के माध्यम से होगा सीएयू में पंजीकरण
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की जिला इकाई में घरेलू सत्र 2021 के लिए सीनियर वर्ग और अंडर-19 वर्ग की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को क्रिकेट क्लबों में पंजीकरण कराना होगा। जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि खटीमा में तीन क्लब, सितारगंज में तीन क्लब, रुद्रपुर में 12 क्लब, गदरपुर में चार क्लब, काशीपुर में छह क्लब और जसपुर में एक क्लब का पंजीकरण सीएयू में हुआ है। बाजपुर ब्लॉक से अभी तक किसी भी क्लब ने पंजीकरण नहीं कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें