फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी मा...

Mon, 12 Jan 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले में रविवार को लोकगायकों ने धूम मचा दी। नीरज चुफाल ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी मा, कलम सूख रू रू लेखी दे नेपाल, मधु मधु है रे सारा पहाड़... आदि गीत गाकर लोगाें को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

कौतिक मेले में लोकगायिका बेबी प्रियंका के धन तेरो पहाड़, प्यार की लिफ्ट..., चुलै पकाई रोट खालि, सिद्ध रमोल जागर ... आदि गानों पर लोग थिरक उठे। इस दौरान जय मलयनाथ स्वामी समिति बग्गा-54 के कलाकारों ने भी सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर रंगोली और ऐपण प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। रंगोली में अंशिका प्रथम, आस्था द्वितीय और स्नेहा कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। ऐपण प्रतियोगिता में यशिता प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहां पर पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुंगला, डॉ. नवीन भट्ट, नवीन कापड़ी, मनोज कन्याल,कुंदन बोरा, कुंदन मेहरा, नरेंद्र आर्या, धीरेंद्र भट्ट, कृपाल चंद आदि थे।


उत्तरायणी पर्व के मंच पर दिखी लोकसंस्कृति

किच्छा। उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति की ओर से उत्तरायणी पर्व पर सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न स्कूलों व कला केंद्र के कलाकारों ने कुमाऊंनी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विधायक तिलकराज बेहड़ ने रविवार को महोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने उत्तरायणी पर्व को भव्य बनाने के लिए अपनी निधि से पांच लाख रुपय देने की घोषणा की। कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
समिति अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने कुमाऊं के परिधानों में पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। देवभूमि महिला उत्थान मंच देवरिया, सांस्कृतिक पर्वतीय महिला समिति किच्छा, चक्रवर्ती जोशी, गिरीश चंद्र जोशी ने अपनी प्रस्तुति दी। महिलाओं ने पहाड़ के उत्पादों के स्टॉल लगाए। इस मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। महोत्सव में कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, कैलाश कांडपाल, गणेश उपाध्याय, संजीव कुमार सिंह, दर्शन कोली, किशन गोयल, पीयूष पंत, प्रकाश सिंह बोरा, भुवन जोशी, जानकी तिवारी, सुधा जोशी, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें